New Zealand vs England T20I: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने रविवार (12 अक्टूबर) को टीम की घोषणा कर दी । केन विलियमसन (Kane Williamson) टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे।  बता दें कि विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच चैंपियनंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के खिलाफ खेला था। 

Advertisement

बता दें कि विलियमसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

Advertisement

न्यूज़ीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि विलियमसन पिछले महीने एक "मामूली मेडिकल समस्या" से भी जूझ रहे थे और यह सहमति बनी कि उन्हें ठीक होने के लिए और समय चाहिए।

वाल्टर ने एक बयान में कहा, "वह निश्चित रूप से एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और हमें उम्मीद है कि ये दो हफ़्ते यह सुनिश्चित कर देंगे कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और उसके बाद वेस्टइंडीज़ के दौरे के लिए तैयार हैं।"

टीम में कप्तान मिचेल सैंटनर की वापसी हुई है, जो चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वहीं ऑलरउंडर रचिन रविंद्र भी टीम में आए हैं जो चेहरे पर लगी चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हो गए थे।  

फिन एलन (पैर), एडम मिल्ने (टखना), विल ओ'रूर्के (पीठ), ग्लेन फिलिप्स (ग्रोइन) और लॉकी फर्ग्यूसन (हैमस्ट्रिंग) सभी चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे।

Advertisement

टीम में ईश सोढ़ी को जगह नहीं मिली है, जो इस महीने की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बने थे। स्पिन गेंदबाजी के लिए मिचेल सैंटनर के अलावा माइकल ब्रेसवेल का विकल्प है। 

काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, जिमी नीशम और जैक फोल्कस ने टीम में अपनी जगह बरकार रखी है। 

न्यूजीलैंड औऱ इंग्लैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरूआत 18 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में होगी। इसके बाद दूसरा मैच 20 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में ही होगा औऱ तीसरा और आखिरी मुकाबला ऑकलैंड में होगा। इसके बाद 26 अक्टूबर से तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरूआत होगी। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्केस, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर)।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार