नई दिल्ली, 11 अगस्त (हि.स.) । पाकिस्तान के बाद अब न्यूजीलैंड भी क्रिकेट के जरिये भारत के साथ अपने रिश्ते और सुदृढ़ करना चाहता है। न्यूजीलैंड ने कहा है कि वह अगले साल ऑस्ट्रेलिया के साथ क्रिकेट विश्व
कप की संयुक्त मेजबानी करते हुए भारत के साथ जन संपर्क को बढ़ाना चाहता है.
Advertisement
आसियान बैठक से इतर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बैठक में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री मरे मैककुली ने कहा कि उनका देश क्रिकेट के संपर्कों का इस्तेमाल करते हुए भारत के साथ रिश्ते को मजबूत करना चाहता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री का सुझाव था कि क्रिकेट दोनों देशों के बीच सेतु का काम कर सकता है।’’
Advertisement
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप