त्रिनिबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में शानदार जीत के साथ शुरूआत की है। निकोसल पूरन औऱ कीसी कार्टी की तूफानी पारियों के दम पर रविवार (1 सितंबर) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए इस सीजन के अपने पहले मैच में नाइट राइडर्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) को 44 रन से हरा दिया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। पूरन ने 43 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 9 छक्के जड़े। इस तूफानी पारी के लिए पूरन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  वहीं कार्टी ने 35 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। सुनील नारायण ने ओपनिंग करते हुए 19 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

सेंट किट्स के लिए एनरिक नॉर्खिया ने 2 विकेट, रयान जॉन और तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में सेंट किट्स की टीम 8 विकेट गवाकर 206 रन बी बना सकी।  मिकाइल लुईस ने 56 रन, वहीं एविन लुईस और ट्रिस्टन स्टब्स ने 39-39 रन की पारी खेली।  

नाइट राइडर्स के लिए सुनील नारायण, जोशुआ लिटिल और वकार सलामखेल ने 2-2 विकेट, नाथन एडवर्ड्स ने 1 विकेट लिया।

पूरन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

पूरन टी-20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2024 में 57 पारियों में 139 छक्के जड़ दिए हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2015 में इस फॉर्मेट में 135 छक्के जड़े थे।  साथ ही वह टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कॉलिन मुनरो (548 छ्क्के) को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस पारी के बाद पूरन के टी-20 क्रिकेट में 551 छक्के हो गए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार