Advertisement

Nicholas Pooran and Max Holden: ILT20 में मंगलवार (9 दिसंबर) को हुए मुकाबले में एक मजेदार वाकया देखने को मिला, जब एमआई एमिरेट्स के विकेटकीपर निकोलस पूरन ने डेजर्ट वाइपर्स के बल्लेबाज मैक्स होल्ड को जानकर स्टंप आउट नहीं किया। लेकिन उनस बाद विपक्षी टीम ने उन्हें रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया।

Advertisement

अबू धाबी में एमआई एमिरेट्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच टूर्नामेंट का नौंवा मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाइपर्स की टीम ज्यादा खास नहीं कर पाई और पहले पांच ओवर में सिर्फ 39 रन बनाए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज एंड्रीज गौस रिटायर्ड हर्ट हो गए, जिससे होल्डन फखर जमान के साथ क्रीज पर आए।

होल्डन भी रनरेट बढ़ाने में कामयाब नहीं हुए। एक समय उनका स्कोर 17 गेंद पर 19 रन था और अगली 20 गेंदों में वह तीन चौकों की मदद से 23 रन और जोड़ पाए। 15.5 ओवर के बाद वाइपर्स का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 117 रन था और दूसरे छोर पर सैम कुरेन थे, जो 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रहे थे।

16वें ओवर की आखिरी गेंद पर, राशिद खान ने एक छोटी, वाइड गेंद फेंकी। होल्डन ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बीट हो गए। पूरन ने गेंद को पकड़ा और उन्हें स्टंप आउट करने का मौका मिला, लेकिन शायद क्रीज पर होल्डन को बल्लेबाजी में हो रहे संघर्ष को देखते हुए उन्होंने ऐसा नहीं किया। गेंद को वाइड करार दिया गया, और राशिद को ओवर में एक और गेंद फेंकनी पड़ी। यह एक डॉट गेंद थी।

इस ओवर के खत्म होने के बाद होल्डन ग्लव्स उतारकर पवेलियन की तरफ चल दिए क्योंकि वाइपर्स ने उन्हें रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया। वह 37 गेंदों में 42 रन बनाकर लौटे।

Advertisement

उनके बाद बल्लेबाजी करने आए शिमरोट हेटमायर ने 9 गेंदों में 15 रन और डेन लॉरेंस ने 8 गेंदों में 16 रन बनाए, जिसकी बदौलत वाइपर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। राशिद इस मुकाबले में बिना विकेट का खाता खोले लौटे।

गौरतलब है कि इस मैच में एमआई को वाइपर्स के हाथों से 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार