बेंगलुरू, 25 अप्रैल| भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि इस समय कोविड-19 के कारण स्थिति साफ नहीं है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वो समय आएगा जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन किया जाएगा। कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम के अपने साथी और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा , "इस समय स्थिति साफ नहीं है लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक समय आएगा जब कुछ होगा।"

Advertisement

कोहली और डिविलियर्स बेंगलोर की टीम की मजबूत कड़ी हैं। हालांकि इन दोनों के रहने के बाद भी टीम एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि चीजें जल्दी वैसी होंगी जैसी हुआ करती थीं। मैंने समझ लिया है कि हमें इस बात का शुक्रगुजार होना चाहिए कि हमारे पास घर है। रोज कमाने वाले मजदूर किस हालत से गुजर रहे हैं, वो देखिए। लोगों का लुत्फ लेने वाला हिस्सा खत्म हो जाएगा और लोग रन बनाने को लेकर ज्यादा गंभीर होना छोड़ देंगे। मानवतावादी पहचान बाहर निकल कर आएगी।"

कोविड-19 के कारण कोहली सभी की तरह घर में ही बंद हैं। उन्होंने कहा कि वह इस समय सकारात्मक रह रहे हैं और इसमें से कुछ बेहतर देखने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "हम लंबे समय से लॉकडाउन में हैं। हमारा नेतृत्व शानदार काम कर रहा है। हमारा देश काफी बड़ा है। हमारी प्रतिरोधक क्षमता भी हमारी मदद कर रही है। लेकिन यह उन लोगों के लिए काफी मुश्किल है जो खाना तक नहीं खा पा रहे हैं।"

कप्तान ने कहा, "यह उनके लिए मुश्किल है। इस दौर में कई लोगों की इंसानियत देखकर अच्छा लगा। लोग मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें एक अच्छी बात है जो मैं देख सकता हूं।"

Advertisement

डिविलियर्स ने कहा कि वह भी कई बार सोचते हैं कि एक ऐसे इंसान जिसको काफी लोग मानते हैं, के तौर पर वह ज्यादा कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है मेरी जितनी फॉलोइंग है उसके हिसाब से मैं अच्छा नहीं कर पा रहा हूं। मेरी पत्नी ने मुझसे धैर्य रखने को कहा है। इसलिए हां हमें हर दिन कुछ सकारात्मक करना चाहिए और इससे अंतर पैदा होता है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार