लंदन, 29 मई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर आदिल रशीद का मानना है कि उनकी टीम गुरुवार से शुरू होने जा रही आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

Advertisement

दुनिया की नंबर-1 वनडे टीम इंग्लैंड को अपनी मेजबानी में शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है। मेजबान इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबले शुरू होने से पहले दो अभ्यास मैच खेले हैं। 

Advertisement

टीम को पहले मैच में आस्ट्रेलिया से मात मिली है जबकि दूसरे मैच में उसने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया है। 

रशीद ने आईसीसी वेबसाइट से कहा कि इंग्लैंड वर्ल्ड कप में मिलने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कोई भी लक्ष्य इंग्लैंड की पहुंच से दूर नहीं है। 

 

इंग्लैंड ने 2015 के वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से वनडे क्रिकेट में काफी सुधार किया है और इस समय वह दुनिया की नंबर एक टीम है। 

रशीद ने कहा, "इंग्लैंड की इस टीम में होना बहुत अच्छा है, खासकर सभी खिलाड़ी हमारे आस-पास हैं। पिछले चार वर्षो से हमने काफी सारी सीरीज जीती है। हम दुनिया की नंबर एक टीम बने हैं, इसलिए मुझे लगता है कि पिछले चार साल काफी अच्छे रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम अपने इस प्रदर्शन को अगले छह-सात सप्ताह तक जारी रख सकते हैं।" 

Advertisement

31 वर्षीय रशीद ने इंग्लैंड के लिए अब तक 88 वनडे मैचों में 132 विकेट हासिल किए हैं। 

उन्होंने कहा, "मैं उस टीम का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं, जिसमें आपके पास वर्ल्डस्तरीय खिलाड़ी हैं। विपक्षी टीम अगर 370 रन भी बना देती है तो ड्रेसिंग रूम में यह विश्वास बना रहता है कि हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।" 

लेग स्पिनर ने कहा, "टीम में सभी का यह मानना रहता है कि हम कर सकते हैं। अगर हमारे ओपनर विफल रहते हैं तो नंबर-3, 4,5 और छह नंबर का बल्लेबाज यह कर सकता है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार