अंबाती रायडू (71) और फाफ डु प्लेसिस( नाबाद 58) के शानदार अर्धशतकों की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने आबू धाबी में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

जीत के बाद चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी ने कहा कि, "आप कितना भी अभ्यास कर लो लेकिन जब आप एक बार मैदान में जाते हो तो आपको किसी भी हालात में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पड़ता है। हमारे गेंदबाजो को इस पिच पर सही लाइन-लेंथ ढूंढने में थोड़ी देर हुई। इस मैच में बहुत सारी अच्छी चीजें देखने को मिली साथ में हमें अभी और सुधार की जरूरत है। दूसरी पारी में ओस गिरने से पहले गेंद घूम रही थी। इस स्थिति में अगर आप विकेट नहीं खोते है तो आपके जीतने के मौका और बढ़ जाता है।"

Advertisement

धोनी ने साथ में रायडू और फाफ डु प्लेसिस की भी तारीफ की और उनके बीच शतकीय साझेदारी को काफी अहम बताया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि टीम के कई खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके है तो अब किसी को चोट की परेशानी नहीं है। कहीं भी अनुभव बहुत काम आता है और सब उसकी ही चर्चा करते है।

धोनी ने आगे कहा, " कई मैच खेलने के बाद ही अनुभव प्राप्त होता है और 300 वनडे मैच खेलना सबका सपना होता है। जब आप मैदान पर अपने ग्यारह खिलाड़ियों को उतारते है तो अनुभव और युवा खिलाड़ियों का सम्मलेन काफी अहम होता है।"

उन्होंने कहा कि जडेजा और सैम कुरेन को बल्लेबाजी में ऊपर भेजने से उनका भी मनोबल बढ़ेगा। धोनी ने कहा कि अभी मैदान पर खेलना एक सुखद अनुभव है और आईसीसी अकादमी में अभ्यास के दौरान यहां हम सभी को जो सुविधाएं मिली है वो काबिलेतारीफ है।

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, "मुंबई के किसी भी बल्लेबाज ने चेन्नई के फाफ डु प्लेसिस और रायडू जैसी जिम्मेदारी नहीं ली। हम 10 ओवरों में 85 रनों पर खेल रहे थे लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की। यह हमारे लिए सीखने की बात है। अभी तो बस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई है। हम सब अच्छी शुरुआत करना चाहते है लेकिन हमनें मैच में कई छोटी-छोटी गलतियां की।"

Advertisement

रोहित ने कहा, “ टीम इस गलती से सबक लेकर अगले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। हमें दर्शकों के बीच खेलने की आदत है लेकिन अब खाली स्टेडियम के साथ हमें तालमेल बैठाना होगा। यहाँ की पिच ओस पड़ते ही धीरे-धीरे अच्छी होती जा रही है और हमें जल्द ही इस हालात में ढलना होगा। विपक्षी हमेशा हराने के बारे में सोचते है लेकिन हम उस चीज से कैसे सबक लेते है ये मायने रखता है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार