कटक, 15 फरवरी | ओडिशा ने अपने घर बाराबती स्टेडियम में खेले गए ग्रुप सी के मैच में झारखंड के साथ ड्रॉ खेल रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। ओडिशा ने अपनी पहली पारी में 436 रनों का स्कोर खड़ा किया और झारखंड को चौथे एवं आखिरी दिन पहली पारी में 356 रनों पर ढेर कर दिया। दूसरी पारी में ओडिशा 80 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी।

Advertisement

उसने आखिरी दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी एक विकेट के नुकसान पर 187 रनों पर घोषित कर मैच ड्रॉ करा क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

Advertisement

ओडिशा के लिए कप्तान शुभ्रांशु सेनापति ने 157 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्के की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा देबाशीष समांत्रे ने नाबाद 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके मारे।

टीम ने सुशांत मिश्रा के रूप में अपना एक मात्र विकेट खोया जो 22 रनों के कुल स्कोर पर आशीष कुमार का शिकार बने। सुशांत ने 14 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार