भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में 256 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 127 रनों की पारी खेली। टेस्ट में विदेशी सरजमीं पर यह रोहित का यह पहला शतक है। रोहित ने अर्धशतक जड़ने के लिए 145 गेंद लिए जो उनके करियर का काफी धीमा स्कोर था लेकिन बाद के 50 रन उन्होंने सिर्फ 59 गेंदों पर बनाए।

Advertisement

इस शतक के साथ रोहित बतौर विदेशी बल्लेबाज इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह इंग्लैंड में हिटमैन का नौंवा शतक है। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने भी इंग्लैंड में नौ इंटरनेशनल शतक जड़े थे। 

Advertisement

इस मामल में रोहित ने भारत के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा है। जिन्होंने इंग्लैंड में आठ शतक जड़े थे। 

बतौर विदेशी बल्लेबाज इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है। ब्रैडमैन ने इंग्लैंड में 11 शतक जड़े हैं।

इसके अलावा बतौर ओपनर सबसे तेज 11000 रन बनाने के मामले में रोहित दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित ने 246 पारियों में यह रन पूरे किए हैं। इस मामले में उन्होंने मैथ्यू हेडन (251) का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जो 241 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। 

साथ ही रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार