बेन स्टोक्स ने रविवार को बेहतरीन शतकीय पारी खेल राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट से जीत दिला दी। रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कप्तानी कर रहे केरन पोर्लाड ने स्टोक्स की तारीफ की है। मुंबई ने राजस्थान के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा था और उसके गेंदबाजों की फॉर्म को देखते हुए पूरी संभावना थी की वह आसानी से इस लक्ष्य का बचाव कर लेगी, लेकिन स्टोक्स की नाबाद 107 और संजू सैमसन की नाबाद 54 रनों की पारी के दम पर राजस्थान ने यह मैच आठ विकेट से जीत लिया।

Advertisement

मुंबई को यह विशाल स्कोर हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की पारी खेल दिया था लेकिन उनकी पारी जाया चली गई।

Advertisement

मैच के बाद पोलार्ड ने कहा, "मुझे लगा था कि हार्दिक ने हमें मैच में ला दिया, लेकिन स्टोक्स ने शानदार पारी खेली। साथ ही सैमसन ने भी। यह विकेट अंत में अच्छी विकेट साबित हुई और कुछ ओस भी थी। यह उनकी ताकत के मुताबिक खेली, लेकिन हमारी विपक्षी टीम ने शानदार खेल खेला।"

इस मैच में जीत मौजूदा विजेता मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचा देती, लेकिन अब मुंबई को इंतजार करना होगा।

पोलार्ड ने कहा, "इससे हमारे अभियान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। हमारे पास अभी तीन मैच और हैं। हमें बस अच्छी क्रिकेट खेली हैं। हमारे गेंदबाजों ने कोशिश की लेकिन आज हमारा दिन नहीं था।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार