पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट भी ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 391 रनों के जवाब में पाकिस्तानी टीम ने भी शानदार शुरुआत की है। हालांकि, इस टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों के अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी मेला लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

कमिंस ने तीसरे दिन शतक की तरफ बढ़ रहे अज़हर अली के मंसूबों पर पानी फेरते हुए उन्हें 78 के स्कोर पर आउट कर दिया। अज़हर अली ने कमिंस की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को हवा में मार बैठे और कमिंस ने शानदार फिटनेस दिखाते हुए फुर्ती के साथ वो कैच लपक लिया। इस दौरान वो गिरते-पड़ते रहे लेकिन कैच नहीं छोड़ा।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस टेस्ट मैच की बात करें तो पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल्ला शफीक ने एक और शानदार पारी खेली लेकिन वो शतक से इस बार भी चूक गए। शफीक को 81 रन पर लियॉन ने अपना शिकार बनाया।

फिलहाल ये सीरीज बिल्कुल नीरस रही है और अब तक खेले गए दोनों टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। पहला टेस्ट रावलपिंडी और दूसरा टेस्ट मैच कराची में खेला गया था जहां बल्लेबाज़ों की मददगार पिच पर गेंदबाज़ बेबस नजर आए और टेस्ट ड्रॉ रहे। इन दोनों टेस्ट मैचों के बाद पिच पर कई तरह के सवाल उठाए गए और अब लगता है कि अगर तीसरा टेस्ट मैच भी ड्रॉ रहा तो ठीकरा पिच पर ही फोड़ा जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार