पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ एक बार फिर शानदार लय में दिखे। हालांकि, वो अपनी अर्द्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए और नसीम शाह की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, स्मिथ की पारी के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने उन्हें गुस्सा दिला दिया।

Advertisement

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि बल्लेबाज़ी के दौरान कोई चीज़ स्मिथ का ध्यान भटका दे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के शुरुआती दिन कैमरे ने स्मिथ का ध्यान भंग कर दिया और यही कारण रहा कि अक्सर शांत दिखने वाले स्मिथ गुस्सा हो गए। ये घटना 11वें ओवर में हुई जब स्टीव स्मिथ ने कैमरे पर अपनी नाराजगी ज़ाहिर की।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया लेकिन शुरुआती तीन ओवरों में ही डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन पवेलियन लौट गए। लाबुशेन तो दूसरी बार इस सीरीज में बिना खाता खोले आउट हो गए। 

इसके बाद ख्वाजा और स्मिथ ने पारी को संभाला और ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी कराई। स्मिथ तो शतक से चूक गए लेकिन ख्वाजा इस सीरीज में एक बार फिर से शतक की ओर बढ़ते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें कि फिलहला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही ये सीरीज बराबरी पर चल रही है और जो भी टीम लाहौर को फतेह करेगी, वो सीरीज जीत जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार