Australia vs Pakistan 1st Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान अभी भी पहली पारी में 355 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर इमाम उल हक (38) औऱ खुर्रम शहजाद (7) नाबाद रहे।

Advertisement

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही और अब्दुल्ला शफीक ने इमाम के साथ पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। शफीक ने 121 गेंदों में 42 रन बनाए और नाथन लियोन की गेंद पर आउट हुए। दूसरा झटका कप्तान शान मसूद के रूप में 123 रन के स्कोर पर लगा। मसूद 43 गेंदों में 30 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने।  

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 346 रन से आगे खेलने उतरी। मिचेल मार्श के अलावा कोई और खिलाड़ी दूसरे दिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा और ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 487 रनों पर ऑलआउट हो गई। डेविड वॉर्नर से सबसे ज्यादा 164 रन बनाए, इसके अलावा मिचेल मार्श ने 90 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान के डेब्यू में शानदार गेंदबाजी करते हुए आमेर जमाल ने 6 विकेट और खुर्रम शहजाद ने 2 विकेट चटकाए। शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

71 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Also Read: Live Score

Advertisement

डेब्यू मैच खेल रहे जमाल और शहजाद ने मिलकर पहली पारी में 8 विकेट लिए। पाकिस्तान के 71 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब डेब्यू कर रहे खिलाड़ी ने पारी में 8 विकेट चटकाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार