New Zealand vs Pakistan 5th T20I: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रविवार (21 जनवरी) को क्राइस्टचर्च में खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड को 42 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने क्लीन स्वीप को टाल दिया औऱ न्यूजीलैंड ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की। इफ्तिखार अहमद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

 
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को 12 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा,जिसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए, वहीं फिन एलन ने 22 रन और टिम सेफर्ट ने 19 रन की पारी खेली। सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए और न्यूजीलैंड 17.2 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। कप्तान शाहीन अफरीदी औऱ मोहम्मद नवाज ने 2-2 विकेट, जमान खान और उसामा मीर ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। सईम अयूब की जगह प्लेइंग इलेवन में हसीबुल्लाह खान को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला, लेकिन वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मोहम्मद रिजवान ने 38 रन और फखर जमाल ने 33 रन बनाए। 

न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, मैट हैनरी औऱ टिम साउदी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

Advertisement

न्यूजीलैंड: फिन एलन, रचिन रविंद्र, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Also Read: Live Score

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हसीबुल्लाह खान, बाबर आजम, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, जमान खान
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार