Pakistan vs Sri Lanka 3rd ODI Highlights:  मोहम्मद वसीम जूनियर (Mohammad Wasim Jr) की गेंदबाजी और मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) -फखर जमान (Fakhar Zaman) के अर्धशतकों के दम पर पाकिस्तान ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका की टीम 45.2 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हुई। चरिथ असलंका बीमार होने के कारण मैच का हिस्सा नहीं थे और उनकी जगह कुसल  मेंडिस ने टीम की कमान संभाली। श्रीलंकाई टीम के लिए सदीरा समाराविक्रमा ने 48 रन, कुसल मेंडिस ने 34 रन, पवन रत्नायके ने 32 रन, कामिल मिसारा ने 29 रन औऱ पथुम निसांका ने 24 रन बनाए। 

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में वसीम ने 3 विकेट, फैसल अकरम औऱ हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट, कप्तान शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 8 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद फखर जमान और बाबर आजम ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। फखर जमान ने 55 रन और बाबर आजम ने 34 रन की पारी खेली। 

मोहम्मद रिजवान और हुसैन तलत के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 100 रन की नाबाद विजयी साझेदारी की। रिजवान ने नाबाद 61 रन और तलत ने नाबाद 42 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 44.4 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

श्रीलंका के लिए जैफरी वेंडरसे ने 3 विकेट और महीश तीक्षणा ने 1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार