पाकिस्तान ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका को एक पारी और 222 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने मेजबान टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने दो साल बाद कोई टेस्ट सीरीज जीती है। शफीक को उनके दोहरे शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच, वहीं सलमान को प्लेयर ऑफ द सीरीच चुना गया।

Advertisement

पहली पारी में विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में सिर्फ 188 रनों पर ढेर हो गई। श्रींलंका के लिए टॉप स्कोरर रहे एंजेलो मैथ्यूज, जिन्होंने 127 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए, इसके अलावा कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने 41 रन और निशान मदुश्का ने 33 रन की पारी खेली।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए नौमान अली ने 70 रन देकर 7 विकेट लिए और युवा नसीम शाह के खाते में 3 विकेट आए।

पाकिस्तान चौथे दिन पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 563 रनों से आगे बल्लेबाजी करने उतरी थी। कुल रनों में 13 न का इजाफा होने के बाद पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 576 रन बनाकर पहली पारी घोषित की और 410 रनों की बढ़त बनाई। पाकिस्तान के लिए पहली पारी मे अब्दुल्ला शफीक ने 201 रन बनाए। वहीं आगा सलमान ने नाबाद 132 रन की पारी खेली। सऊद शकील (57), शान मसूद (51) और मोहम्मद रिजवान (नाबाद 50) ने शानदार अर्धशतक जड़े।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार