Pakistan Beat Zimbabwe By 10 Wicket In Second ODI: सईम अयूब (Saim Ayub) के तूफानी शतक, अबरार अहमद (Abrar Ahmed) औऱ आगा सलमान (Agha Salman) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने मंगलवार (26 नवंबर) को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान  ने तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। 

Advertisement

146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 18.2 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए ही जीत हासिल कर ली। अयूब ने 62 गेंदों में 17 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन की पारी खेली। यह इंटरनेशनल करियर में उनका पहला शतक है। इस दौरान उन्होंने 53 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो वनडे में किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा लगाया गया तीसरे सबसे तेज शतक है। असके अलावा अब्दुल्ला शफीक ने 48 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। 

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 32.3 ओवर में 145 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें डियोन मेयर्स ने 33 रन औऱ सीन विलियम्स ने 31 रन की पारी खेली। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए अबरार ने 33 रन देकर 4 विकेट, वहीं सलमान ने 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सईम अयूब औऱ फैजल अकरम के खाते में 1-1 विकेट आया। 

सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच गुरुवार (28 नवंबर) को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में ही खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार