पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन (Mohammad Hasnain) का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया है। जिसके बाद आईसीसी ने उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर बैन लग गया है। 2 जनवरी को सिडनी थंडर औऱ एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए बिग बैश लीग के मैच के बाद अंपायर गेरार्ड अबूड ने उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की थी।

Advertisement

यह बीबीएल में हसनैन का डेब्यू मैच था, सिडनी थंडर के लिए खेलते हुए उन्होंने 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

21 जनवरी को लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंस में उनके गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट हुआ, जिसके बाद यह पाया गया कि उनकी ज्यादातर गेंद आईसीसी के 15 डिग्री के नियम को लांघती है।

टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक चटका चुके हसनैन अपनी गेंदबाजी स्पीड के लिए जाने जाते हैं। वह कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में एक बार उन्होंने 155 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से गेंद डाल चुके हैं। 21 साल के हसनैन ने पाकिस्तान के लिए अब तक 18 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 17 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा 8 वनडे मैच में 12 विकेट चटकाए हैं। 

इस बैन के बाद वह इस समय जारी पाकिस्तान सुपर लीग में नहीं खेल पाएंगे। जिसमें वह क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम का हिस्सा हैं। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा कि वह हसनैन को गेंदबाजी एक्शन सही करने में मदद करेगी। बोर्ड उनके लिए गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त करेगा जो हसनैन के साथ काम करेगा ताकि वह अपने गेंदबाजी एक्शन को सुधार सकें और दोबारा टेस्ट के लिए तैयार रहें। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार