ODI Tri Series 2026: पाकिस्तान में जल्द ही वनडे ट्राई सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार (19 अगस्त) को ऐलान किया कि अक्टूबर में पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच छह मैचों की ट्राई सीरीज खेली जाएगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को लाहौर में खेला जाएगा।

Advertisement

ट्राई सीरीज के मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम और गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में होगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को इसी मैदान पर पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। 22 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले लाहौर में होंगे।

25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड की दूसरी भिड़ंत लाहौर में होगी। इसके बाद 27 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लीग चरण का आखिरी मैच 29 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगा। इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें 31 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम में फाइनल खेलेंगी।
 

वनडे ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • 18 अक्टूबर: पाकिस्तान vs श्रीलंका, रावलपिंडी
  • 20 अक्टूबर: पाकिस्तान vs इंग्लैंड, रावलपिंडी
  • 22 अक्टूबर: श्रीलंका vs इंग्लैंड, रावलपिंडी
  • 25 अक्टूबर: पाकिस्तान vs इंग्लैंड, लाहौर
  • 27 अक्टूबर: पाकिस्तान vs श्रीलंका, लाहौर
  • 29 अक्टूबर: श्रीलंका vs इंग्लैंड, लाहौर
  • 31 अक्टूबर: फाइनल, लाहौर
Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान में लगातार दूसरे साल वनडे ट्राई सीरीज का आयोजन होगा। इससे पहले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले फरवरी 2025 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ तीन देशों की वनडे ट्राई सीरीज की मेजबानी की थी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार