पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) को ढाका में 19 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन करने पर फटकार लगाई गई है। हसन अली को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया था। जो भाषा, कार्यो या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है।

Advertisement

साथ ही, हसन अली के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है, जो की 24 महीने में यह पहली गलती मानी गई।

Advertisement

यह घटना बांग्लादेश की पारी के 17वें ओवर में हुई, जब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने बल्लेबाज नूरुल हसन को विकेट के पीछे कैच आउट करने के बाद उन्हें अजीब तरह से पवेलियन की तरफ जाने का इशारा किया था।

वहीं, बांग्लादेश की टीम पर मैच में धीमी गति से ओवर करने पर 20 प्रतिशत फीस का जुर्माना भी लगाया गया है।

बता दें कि पाकिस्तान ने पहले दो मुकाबले जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सोमवार (22 नवंबर) को ढाका के शेरे-बांग्ला-स्टेडियम में ही खेला जाएगा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार