पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने खुलासा किया है कि क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्हें कोकीन की बुरी लत लग गई थी। लेकिन साल 2009 में अपनी पहली पत्नी हुमा के निधन के बाद उनकी यह बुरी आदत खत्म हुई। अकरम ने अपनी आत्मकथा सुल्तान: ए मेमायर में अपनी इस नशे की लत के बारे में खुलकर बाताया। 

Advertisement

अकरम ने पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 916 विकेट चटकाए। लेकिन 2003 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपने 18 साल लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को विराम दे दिया था। संन्यास के बाद वह कोचिंग और कमेंट्री की दुनिया में कदम रखा था और इन दिनों भी वह कॉमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। 

Advertisement

टाइम्स ग्रुप के साथ अपनी किताब को लेकर बातचीत करते हुए अकरम ने बताया, " मुझे पार्टी और इन सब चीजों में लिप्त रहना पसंद था। मैं कोकीन पर निर्भर हो गया था। इसकी शुरूआत इंग्लैंड में हुई ये मुझे एक पार्टी में ऑफर किया गया था।  

अकरम ने आगे बताया, “ मैं कोकीन से घिरा था और मेरी पत्ती उन दिनों अकेली हो गई। वो करांची जाना चाहती थी, जिससे अपने परिवार के करीब रह सके। लेकिन मैं नहीं जाना चाहता था। हुमा को आखिरकार इस बारे में पता चला, जब उसे मेरे बटुए में कोकीन का एक पैकेट मिला। उसने मुझसे कहा का आपको मदद की जरूरत है और मैं मान गया था। क्योंकि चीजें मेरे हाथ से बाहर जा रही थी, मैं इसे कंट्रोल नहीं कर पा रहा था। मैं सो नहीं पाता था, मैं कुछ खाता नहीं था और अपनी डायबिटिज को लेकर असावधान हो गया था।

2009 में एक दुलर्भ बीमारी की जगह से हुमा का निधन हो गया था। अकमर ने कहा कि हुमा के प्रयासों की वजह से ही मैं इस नशे की लत से बाहर निकल पाए और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।”
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार