Pakistan vs New Zealand 2nd T20I: पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार (20 अप्रैल) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मे एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

 
Advertisement

आजम अगर इस मैच में 5 चौके जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 400 चौके पूरे करने वाले दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे, वह अभी तक इस फॉर्मेट में 395 जड़ चुके हैं। फिलहाल आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने ही यह मुकाम हासिल किया है। स्टर्लिंग के नाम 407 छक्के दर्ज हैं। 

Advertisement

इसके अलावा 5 रन बनाते ही वह टी-20 मे अपने 10500 रन पूरे कर लेंगे। पाकिस्तान के लिए इस फॉर्मेट में उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ ऑलराउंडर शोएब मलिक ने ही किया है। 

गौरतलब है कि रावलपिंडी में ही खेला गया पहला टी-20 मैच बारिश के कारण बिना किसी परिणाम के खत्म हो गया था। बारिश के खलल के चलते मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ। देरी के कारण ओवरों की संख्या घटकार 5 ओवर प्रति पारी कर दिया गया। लेकिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पारी में दो ही गेंद के खेल के बाद बारिश ने दोबारा खेल रोका और फिर अंपायर ने मैच खत्म करने का फैसला लिया। 

Also Read: Live Score

इस सीरीज से आजम दोबारा पाकिस्तान की लिमिटेड ओवर टीम की कमान संभाल रहे हैं। शाहीन अफरीदी को हटाकर उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के बाद आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दिया था।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार