होमताज़ा ख़बरेंPAK vs BAN: तीसरा T20I चढ़ा बारिश की भेंट,पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 2-0 से हराई सीरीज
PAK vs BAN: तीसरा T20I चढ़ा बारिश की भेंट,पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 2-0 से हराई सीरीज
लाहौर, 27 जनवरी | पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सोमवार को यहां गद्दाफी स्टेडियम में होने वाला तीसरा और अंतिम टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मैच के रद्द होने के बाद पाकिस्तान ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।...
लाहौर, 27 जनवरी | पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सोमवार को यहां गद्दाफी स्टेडियम में होने वाला तीसरा और अंतिम टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मैच के रद्द होने के बाद पाकिस्तान ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। तीसरे मैच में बारिश के कारण टॉस भी संभव नहीं हो पाया और एक भी गेंद फेंके बिना मैच को रद्द कर दिया गया।
पाकिस्तान ने पहला मैच पांच विकेट से और दूसरा नौ विकेटों से जीता था। सीरीज 2-0 से जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम आइसीसी टी-20 रैंकिंग में मजबूती के साथ टॉप स्थान पर कायम है।