नई दिल्ली, 14 मार्च (Cricketnmore) । वर्ल्ड कप के पूल बी के करो या मरो मुकाबले में कल पाकिस्तान का सामना जाइंट किलर आयरलैंड से होगा । ग्रुप चरण के इस आखिरी लीग मैच की विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी जबकि हारने वाली टीम का रनरेट के आधार पर वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा।


जरूर पढ़े⇒ धोनी बने वनडे क्रिकेट के शहंशाह

वेस्टइंडीज को कल संयुक्त अरब अमीरात से खेलना है जिसे जीतने पर उसके पाकिस्तान और आयरलैंड के समान छह अंक हो जायेंगे। इससे इस पूल से क्वार्टर फाइनल में जाने वाली चौथी टीम के लिये रस्साकशी तेज हो जायेगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका पहले दो स्थानों पर है जबकि सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड , श्रीलंका और बांग्लादेश पूल ए से क्वालीफाई कर चुके हैं।

पाकिस्तानी टीम को इस मैच से पहले वर्ल्ड कप 2007 की यादें ताजा हो गई होगी जब आयरलैंड ने उसे हराया था। उस मैच से न सिर्फ पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी बल्कि कोच बॉब वूल्मर भी मैच के एक दिन बाद अपने होटल के कमरे में मत पाये गए थे। उसके बाद से दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ चार वनडे खेले जिनमें से पाकिस्तान ने तीन जीते और चौथा टाई रहा।

मौजूदा वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमों ने पांच में से तीन मैच जीतकर छह अंक हासिल किये हैं। पाकिस्तान को पहले ही मैच में भारत ने और फिर वेस्टइंडीज ने हराया। मिसबाह उल हक की अगुवाई वाली टीम ने हालांकि जिम्बाब्वे, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका को हराकर वापसी की।

दूसरी ओर आयरलैंड ने पहले ही मैच में वेस्टइंडीज को 305 रन के लक्ष्य का पीछा करके हराया। इसके बाद यूएई और जिम्बाब्वे पर जीत दर्ज की लेकिन भारत और दक्षिण अफ्रीका से हार गई। पाकिस्तानी टीम में मिसबाह को छोड़कर कोई बल्लेबाज 50 से अधिक की औसत से रन नहीं बना सका। टीम ने सिर्फ एक बार 250 से अधिक रन बनाये और वह भी यूएई के खिलाफ।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
पाकिस्तान : मिसबाह उल हक (कप्तान), अहमद शहजाद, नासिर जमशेद, सरफराज अहमद, यूनिस खान, हैरिस सोहेल, उमर अकमल, शोएब मकसूद, शाहिद अफरीदी, यासिर शाह, मोहम्मद इरफान, राहत अली, एहसान आदिल, सोहेल खान, वहाब रियाज ।

आयरलैंड : विलियम पोर्टरफील्ड (कप्तान), एंडी बालबर्नी, पाल स्टर्लिंग, नियाल ओब्रायन, केविन ओब्रायन, एड जायस, पीटर चेस, एलेक्स कुसाक, जॉर्ज डाकरेल, जॉन मूनी, मैक्स सोरेंसेन, स्टुअर्ट थाम्पसन, गैरी विल्सन, क्रेग यंग, एंडी मैकब्रायन।
एजेंसी

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार