Bhuvneshwar Kumar Unwanted Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 255 रन डिफेंड करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 55 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में RCB के तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने 50 प्लस रन लुटाए जिसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि SRH Vs RCB मैच में भुवनेश्वर कुमार ने अपने कोटे के 4 ओवर में बिना कोई विकेट हासिल किए 51 रन लुटाए। ध्यान दें कि IPL इतिहास में ऐसा 9वीं बार हुआ है जब भुवनेश्वर ने किसी मुकाबले में 50 प्लस रन दिए हो। उन्होंने इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में मोहम्मद शमी की बराबरी की है।
IPL में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रन लुटाने वाले गेंदबाज
- भुवनेश्वर कुमार - 09*
- मोहम्मद शमी - 09
- मोहम्मद सिराज - 08
बताते चलें कि भले ही भुवनेश्वर कुमार के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, लेकिन इस फैक्ट को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता कि वो साल 2026 IPL के सबसे सफल गेंदबाज़ों में से एक रहे हैं। उन्होंने 14 मैचों में 8.07 की इकोनॉमी से 24 विकेट चटकाए हैं। IPL 2026 टूर्नामेंट का पर्पल कैप भुवी के सिर ही सजा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
पॉइंट्स टेबल का हाल: हैदराबाद में SRH को 55 रनों से बड़ी जीत मिली, हालांकि इसके बावजूद पॉइंट्स टेबल के टॉप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बरकरार है। उन्होंने 14 मैचों में 9 जीत और 18 अंक हासिल करके लीग स्टेज खत्म की है। दूसरी तरफ SRH 14 मैचों में 9 जीत और 18 अंक के साथ तीसरी पॉजिशन पर है। इनके अलावा टॉप-4 में फिलहाल गुजरात टाइटंस (14 मैचों में 9 जीत और 18 अंक) और राजस्थान रॉयल्स (13 मैचों में 7 जीत और 14 अंक) हैं।