इंग्लैंड ने मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 26 रन से हराकर ना सिर्फ टेस्ट मैच जीत लिया बल्कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली। इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम को जीत के लिए 355 रनों का टारगेट मिला था और एक समय पाकिस्तान की टीम इस लक्ष्य को हासिल करती हुई भी दिख रही थी लेकिन सउद शकील के आउट होते ही पाकिस्तान की उम्मीदें भी खत्म हो गई।

Advertisement

मोहम्मद अली के रूप में पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरा लेकिन जैसे ही अली आउट हुए वैसे ही एक मज़ेदार ड्रामा भी देखने को मिला। ओली रॉबिंसन की गेंद पर मोहम्मद अली के बल्ले का किनारा लगा और ओली पोप ने आसान सा कैच पकड़कर काम पूरा कर दिया। अंपायर ने भी आउट दे दिया लेकिन मोहम्मद अली ने डीआरएस लेने का फैसला किया। मोहम्मद अली के इस रिव्यू में कुछ भी नहीं था क्योंकि उन्हें भी पता था कि वो आउट थे। लेकिन जब डीआरएस लिया जा रहा था तब स्टोक्स ने शायद ये नहीं देखा कि मोहम्मद अली ने डीआरएस लिया है इसलिए स्टोक्स सेलिब्रेशन वाले मूड में समय से पहले ही अली से हाथ मिलाने के लिए उनके पास चले गए।

Advertisement

हालांकि, पाकिस्तान के 11वें नंबर के बल्लेबाज ने स्टोक्स से हाछ मिलाने से इनकार कर दिया और उन्होंने स्टोक्स को कुछ शब्द कहे, शायद उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने डीआरएस लिया है और थर्ड अंपायर का फैसला अभी बड़े पर्दे पर आना बाकी था, जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। एक बार जब बड़ी स्क्रीन पर ये पता चला कि अली आउट हैं तो फिर दोबारा से स्टोक्स एंड कंपनी ने हैंडशेक शुरू कर दिया। 

आखिरी पलों में स्टोक्स के साथ जो कुछ भी हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे स्टोक्स की बेज्जती मान रहे हैं। वहीं, अगर इस सीरीज की बात करें तो अपने घर पर लगातार दो टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तानी टीम की काफी आलोचना की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार