29 सितंबर। नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पारस खड्का ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।  सिंगापुर के खिलाफ ट्राई सीरीज में नेपाल ने कमाल का परफॉर्मेंस कर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 

Advertisement

नेपाल की इस ऐतिहासित जीत में कप्तान  पारस खड्का का अहम योगदान रहा। पारस खड्का ने इस मैच में नाबाद शतकीय पारी रन चेस करते हुए खेली और अपनी टीम नेपाल को जीत दिला दी।

Advertisement

पारस खड्का ने 52 गेंद पर 106 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में पारस खड्का ने 9 छक्के और 7 चौके जड़े। पारस खड्का ने इस शतकीय पारी के दौरान दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

टी-20 क्रिकेट में  पारस खड्का नेपाल के तरफ से शतक जमाने वाले पहले क्रिकेटर बने तो वहीं दुनिया के पहले ऐसे कप्तान भी बने जिनके नाम रन चेस करते शतक दर्ज हो। पारस खड्का से पहले अबतक कोई ऐसा कमाल नहीं कर पाया था।

बता दें कि सिंगापुर की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 152 रन बनाए थे जिसे नेपाल की टीम ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार