ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस इस साल के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीरीज के लिए अपने टारगेट भी चुन लिए हैं। कमिंस ने बहुप्रतीक्षित सीरीज से पहले उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया है जो ऑस्ट्रेलियाई टीम के निशाने पर होगा।

Advertisement

अगर आप सोच रहे हैं कमिंस ने रोहित शर्मा या विराट कोहली का नाम लिया है तो आप गलत हैं क्योंकि कमिंस ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को निशाने पर लेने की बात की है। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कमिंस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को पंत के खिलाफ सावधान रहना होगा क्योंकि वो खेल को बदल सकते हैं। भारत नवंबर से शुरू होने वाले पांच टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया में खेलेगा। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीती हैं और इस बार रोहित शर्मा की टीम हैट्रिक पूरी करने की फिराक में होगी।

Advertisement

कमिंस ने कहा, "हर टीम में एक या दो खिलाड़ी होते हैं जो खेल को बदल सकते हैं। ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसे क्रिकेटर हैं। वो आक्रामक तरीके से खेलेंगे। ऋषभ पंत में भी ऐसा करने की क्षमता है और उनका रिवर्स स्लैप शॉट अविश्वसनीय है। उन्होंने कुछ सीरीज में प्रभाव डाला है और हमें उन्हें शांत रखना होगा।"

आपको बता दें कि पंत हाल ही में एक घातक कार दुर्घटना के कारण दो साल के ब्रेक के बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटे हैं। उन्होंने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाया और भारत की 280 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में मेन इन ब्लू की खिताबी जीत में भी उनका अहम योगदान रहा। ऐसे में पंत एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर भारतीय टीम का डंका बजाने में अहम रोल निभा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार