दुबई, 29 मार्च - आस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस को पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों से आराम दिया गया है और अब वह स्वदेश लौटेंगे।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी विश्व कप को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला किया है। 

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व कप और एशेज से पहले कमिंस के वर्कलोड को मैनेज करने और फिटनेस को बरकरार रखने के लिए उन्हें आराम दिया गया है। 

कमिंस सीरीज के पहले दो मैचों का हिस्सा भी नहीं थे। वह केवल तीसरा वनडे मैच खेलने टीम में लौटे थे, जहां उन्होंने तीन विकेट झटके थे। आस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

इससे पहले, झाय रिचर्डसन भी कंधे की चोट के चलते स्वदेश लौट गए थे। आस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड चोट के चलते पहले ही इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे। दोनों खिलाड़ी विश्व कप तक फिट हो सकते हैं। 


Advertisement

आईएएनएस

 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार