क्रिकेट के मैदान पर हमने कई कमाल के कैच देखे हैं और हर गुजरते दिन के साथ फील्डर्स नए स्टैंडर्ड्स सेट करते जा रहे हैं लेकिन इस समय एक कैच का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप इस दशक का बेस्ट कैच कह सकते हैं। ये कैच डरहम के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पॉल कॉफलिन ने टी-20 ब्लास्ट 2024 सीजन के नॉर्थ ग्रुप मैच में लंकाशायर के खिलाफ पकड़ा।

Advertisement

अगर ये कॉफलिन ने ये कैच ना पकड़ा होता तो वो गंभीर रूप से चोटिल हो सकते थे लेकिन उनकी एंटीसिपेशन और किस्मत थी कि वो इस कैच को पकड़ने में सफल हो गए। ये कैच पारी के सातवें ओवर में देखने को मिला जब लंकाशायर के चौथे नंबर के बल्लेबाज मैथ्यू हर्स्ट ने एक तेज़तर्रार शॉट मारा लेकिन कॉफलिन ने ऑफ-बैलेंस होने के बावजूद खुद को बचाते हुए एक गज़ब का कैच पकड़ लिया।

Advertisement

हर्स्ट ने आउट होने से पहले कॉफलिन के खिलाफ लगातार बाउंड्रीज़ लगाई लेकिन इसके बाद कॉफलिन ने खुद के फॉलो थ्रू में खुद को ऑफ-बैलेंस पाए जाने के बावजूद एक शानदार कैच पकड़ लिया। उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस कैच को इस दशक का सबसे शानदार कैच भी कह रहे हैं। आप इस कैच का वीडियो नीचे देख सकते हैं।

OH MY WORD!!!! PAUL COUGHLIN.

HOW HAVE YOU CAUGHT THAT!!!!#ForTheNorth pic.twitter.com/3QXKWzRu2y

— Durham Cricket (@DurhamCricket) June 16, 2024

Also Read: Live Score

पॉल कॉफलिन की शानदार बॉलिंग की बदौलत डरहम ने ये मैच जीत लिया। लंकाशायर को ये मैच जीतने के लिए 219 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन बल्लेबाज़ों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद लंकाशायर की टीम लक्ष्य के करीब आकर चूक गई और डरहम ने हाई-स्कोरिंग थ्रिलर में दो रन से जीत हासिल कर ली। इससे पहले, डरहम ने अपने 20 ओवरों में 218 रन बनाए, जिसमें ओपनर ग्राहम क्लार्क और तीसरे नंबर के डेविड बेडिंघम के शानदार अर्धशतक शामिल थे। क्लार्क ने जहां सिर्फ 57 गेंदों पर 87 रन बनाए, वहीं दक्षिण अफ्रीका के बेडिंघम ने 42 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। इस नतीजे की बदौलत डरहम नॉर्थ ग्रुप पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गया, जिसने छह मैचों में से तीन में जीत और तीन में हार हासिल की है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार