नई दिल्ली, 29 अप्रैल (CRICKETNMORE) । अगले महीने सीमित ओवरों की श्रृंखला में जिंबाब्वे की मेजबानी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगभग पांच लाख डॉलर खर्च करेगा।
Advertisement
पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि बोर्ड ने दौरे को संभव करने के लिए जिंबाब्वे क्रिकेट यूनियन के कुछ आग्रह स्वीकार कर लिए हैं।
Advertisement
यह वर्ष 2009 के बाद टेस्ट खेलने वाले किसी देश का पहला पाकिस्तान दौरा होगा। शहरयार ने कहा, ‘‘जिंबाब्वे की टीम की मेजबानी का खर्च लगभग पांच लाख डॉलर है लेकिन हमें उम्मीद है कि इस राशि में कमी आएगी।’’
एजेंसी