नई दिल्ली, 6 मई | पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है और टीम प्रबंधन को उन्हें लंबा समर्थन देने की जरूरत है।

Advertisement

नेहरा ने पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के आकाशवाणी कार्यक्रम में कहा, " टीम में कई सारे प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर हैं और उन्हें लंबे समय तक समर्थन देना चाहिए। आज हम वनडे में नंबर पांच और नंबर छह स्थान पर बल्लेबाजी की बात करते हैं, जिसे लेकर हम निश्चित नहीं हैं। "

Advertisement

उन्होंने कहा, "लोकेश राहुल पांचवें नंबर पर खेल रहे हैं और पंत, वह व्यक्ति जिसे हम धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार कर रहे हैं, वह पानी पिला रहे हैं।"

नेहरा ने कहा, "मुझे पता है कि उन्होंने अपने मौके गंवाए हैं। लेकिन तब भी आपको उन्हें टीम में रखना होगा क्योंकि 22-23 साल की उम्र में ही आप उनमें उनकी क्षमता देख चुके हैं।"

पूर्व तेज गेंदबाज ने कोहली की कप्तानी को लेकर अभी अपने विचार दिए। उनका मानना है कि विराट की कप्तानी में अभी भी काम जारी है।

नेहरा ने कहा, "विराट कोहली को एक खिलाड़ी के तौर पर किसी पहचान की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका ग्राफ सबकुछ दिखा देता है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " खिलाड़ी के तौर पर विराट शानदार काम कर चुके हैं, लेकिन मुझे लगता है कि कप्तानी के तौर पर उनका काम अभी भी जारी हैं मुझे लगता है कप्तान के तौर पर वो थोड़े इंपल्सिव (जल्दबाजी में फैसला लेने वाले) हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार