बाबर आजम (Babar Azam) के तूफानी अर्धशतक के दम पर पेशावर जालमी ने मंगलवार (5 मार्च) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के मुकाबले में मुल्तान सुल्तान को 4 रन से हरा दिया। आठ मैच में चौथी जीत के साथ पेशावर की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। आजम को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 
Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर जाल्मी ने 5 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। बाबर आजम ने 40 गेंदों में 7 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली। वहीं सईम अयूब ने 22 गेदों में 46 रन औऱ हसीबुल्लाह खान ने 20 गेंदों में 31 रन बनाए।

Advertisement

मुल्तान सुल्तान के लिए उसामा मीर ने 3 विकेट औऱ क्रिस जॉर्डन ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मु्ल्तान को 35 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे और 16वें ओवर में टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 125 रन था। फिर इफ्तिखार अहमद ने क्रिस जॉर्डन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 75 रन की तूफानी साझेदारी की, लेकिन टीम 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन के आंकड़े तक ही पहुंच सकी।

इफ्तिखार ने 27 गेंदों में 4 चौकों औऱ 5 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए। वहीं क्रिस जॉर्डन ने 12 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौकों औऱ 2 छक्के जड़े। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने ओपनिंग करते हुए 24 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। 

Also Read: Live Score

Advertisement

पेशावर के लिए आमेर जमाल ने 2 विकेट, नवीन उल हक औऱ मेहरान मुमताज ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार