आरसीबी टीम बस के पास लुंगी एंगिडी इंटरव्यू दे रहे थे, तभी फिल सॉल्ट ने मस्ती के मूड में उन्हें पीछे से धक्का मार दिया। एंगिडी ने पहले तो मजाक में चेतावनी दी, लेकिन सॉल्ट कहां मानने वाले थे, उन्होंने दोबारा धक्का दिया, जिस पर एंगिडी ने भी हंसते हुए सॉल्ट को हल्के से किक मार दी। इस मजेदार पल ने वहां मौजूद सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।

Advertisement

IPL 2025 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथी खिलाड़ी लुंगी एंगिडी और फिल सॉल्ट ने एक मजेदार किस्सा कर दिया। हुआ यूं कि जब बाकी RCB खिलाड़ी टीम बस में चढ़ने में व्यस्त थे, तब लुंगी एंगिडी बस के पास ही इंटरव्यू दे रहे थे। इसी बीच इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने मस्ती करते हुए पीछे से आकर एंगिडी को हल्का धक्का दे दिया।

Advertisement

एंगिडी ने खुद को संभालते हुए पलटकर मजाकिया अंदाज में सॉल्ट को चेताया, "स्वेयर टू गॉड"। लेकिन सॉल्ट कहां मानने वाले थे उन्होंने फिर से एक बार एंगिडी को धक्का मारा। इस पर एंगिडी ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हंसी-हंसी में सॉल्ट को हल्की सी किक मार दी। ये पूरा नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

यहां देखिए VIDEO:

वैसे मैदान पर दोनों का हाल फिलहाल थोड़ा अलग चल रहा है। जहां फिल सॉल्ट RCB की प्लेइंग इलेवन में पहली गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं लुंगी एंगिडी को अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। सॉल्ट ने इस सीजन 8 मैचों में 213 रन बना लिए हैं, जिसमें दो शानदार अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट करीब 180 का रहा है और विराट कोहली के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी काफी मजबूत बनी हुई है।

RCB भी इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। टीम ने अब तक 8 में से 5 मुकाबले जीत लिए हैं और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है। RCB का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार