21 अक्टूबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 323 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जमा लिया है। कोहली केवल 35 गेंद पर अपने करियर का 39वां अर्धशतक जमाकर वेस्टइंडीज गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

अपने अर्धशतकीय पारी के दौरान विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 3 कैलेंडर ईयर में 2000 या उससे ज्यादा रन बनानें वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में तेंदुलकर भी शामिल हैं।

Advertisement

तीन कैलेंडर ईडर में इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 या उससे ज्यादा रन बनानें वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर (1996, 97 औक 98), मैथ्यू हेडन ( 2002, 03, 04), जो रूट (2015, 16, 17) और अब विराट कोहली ( 2016, 17, और 18) देखें पूरा स्कोरकार्ड

इसके साथ - साथ कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन कैलेंडर ईयर में कोहली ने 2 दफा बनानें का कमाल किया है। रिकी पोटिंग ने कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन कैलेंडर ईयर में 3 दफा करने में सफल रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार