ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने बुधवार को कहा कि 11 नवंबर को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान के साथ मैच में पावरप्ले अहम रोल निभा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से निपटना महत्वपूर्ण होगा। 

Advertisement

टूर्नामेंट के सुपर 12 के सभी मैचों में जीत दर्ज करके पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया सुपर 12 में अपने कट्टर विरोधी इंग्लैंड की टीम से हारकर अंतिम चार में पहुंच पाई है।

Advertisement

यह याद दिलाते हुए कि पाकिस्तान अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हावी होकर आसान जीत दर्ज कर रहा है। इस पर फिंच ने कहा, "बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए पावरप्ले कितना महत्वपूर्ण है और बीच के ओवरों और डेथ ओवरों के आंकड़े एक तरह से सामान हैं, लेकिन पावरप्ले निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है। हां, इस समय शाहीन फॉर्म में हैं, यानी एक अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा।"

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (11 नवंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार