तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) और ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णा ने हाल ही में संपन्न हुए विजय हजारे ट्रॉफी में 14 विकेट झटके थे।

Advertisement

कृष्णा पिछले कुछ वर्षो में भारतीय घरेलू सर्किट के अच्छे तेज गेंदबाज रहे हैं। सोमवार को शादी के बंधन में बंधे जसप्रीत बुमराह के टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं होने की संभावना है और वह अपनी छुट्टियां बढ़ा सकते हैं।

Advertisement

क्रुणाल को भी वनडे पदार्पण का इंतजार है और उन्हें भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया जा सकता है। क्रुणाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में दो नाबाद शतक और दो अर्धशतक जड़े थे।

हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वाधिक स्कोरर रहे पृथ्वी शॉ और देवदत्त पड्डीकल की अनदेखी की जाने की संभावना है। पृथ्वी ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 827 और पड्डीकल ने 737 रन बनाए थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद 23 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज महाराष्ट्र के पुणे में खेली जाएगी। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार