23 सितंबर,(CRICKETNMORE)। रेलवे के खिलाफ बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप ए के मुकाबले में मुंबई कि टीम ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक खास कीर्तिमान कर दिया। 

Advertisement

इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर औऱ पृथ्वी शॉ के शानदार शतकों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 400 रन का विशाल स्कोर बनाया। भारत के घरेलू लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास में यह दूसरा मौका है जब किसी टीम ने 400 रन का स्कोर बनाया है। 

Advertisement

इससे पहले 2009/10 में मध्य प्रदेश ने इंदौर में खेले गए मुकाबले में रेलवे के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 412 रन बना थे। 

श्रेयस ने 118 गेंदों में 8 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 144 रन, नहीं पृथ्वी ने 81 गेंदों में 14 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 129 रन की पारी खेली। लिस्ट ए क्रिकेट में मुंबई के लिए यह पृथ्वी का पहला शतक है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार