Prithvi Shaw Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) आज (9 नवंबर) अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक समय था जब पृथ्वी को इंडिया का फ्यूचर स्टार कहा जा रहा था, लेकिन बीते समय में उन्हें लगातार ही भारतीय चयनकर्ताओं के द्वारा इग्नोर किया गया है। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले पृथ्वी शॉ को हाल ही में भी चयनकर्ताओं ने नज़रअंदाज किया था जिसके बाद उन्होंने दर्द बयां करती Insta Story शेयर की थी।

Advertisement

टीम में नहीं हो रहा चुनाव: भारतीय सेलेक्टर्स ने हाल ही में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए कुल 4 चार इंडियन स्क्वॉड का ऐलान किया, लेकिन इन चारों ही स्क्वाड में विस्फोटक बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ का नाम शामिल नहीं था। टीम घोषित किए जाने के बाद पृथ्वी काफी दुखी हुए थे जिसके कारण उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा 'उम्मीद है कि आप सब देख रहे होंगे साईं बाबा।'

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में लगा रहे हैं रनों का अंबार: पृथ्वी शॉ लगातार मेहनत कर रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में काफी रन भी बना चुके हैं। अब तक लिस्ट A करियर में उनके नाम 46 मुकाबलों में 56.04 की औसत से 2410 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 227 रन रहा है। पृथ्वी के बैट से घरेलू क्रिकेट में 8 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं।

ब्लू जर्सी में खेल चुके हैं मैच: क्रिकेट फैन इस बात की जानकारी जरूर रखते होंगे कि पृथ्वी इंडियन टीम के लिए इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन इस दौरान पृथ्वी को बहुत मौके नहीं मिले हैं। इस युवा बल्लेबाज़ ने अपने डेब्यू से लेकर अब तक 5 टेस्ट, 6 वनडे, और सिर्फ 1 टी-20 मैच खेला है। पृथ्वी की बल्लेबाज़ी में वीरेंद्र सहवाग की झलक दिखती है, ऐसे में फैन उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही पृथ्वी को उन्हें एक बार फिर ब्लू जर्सी में देखना का मौका मिलेगा। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार