पृथ्वी शॉ एक ऐसा नाम, जिसे कुछ साल पहले भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा था लेकिन अचानक से पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि पृथ्वी शॉ टीम इंडिया में वापसी करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पृथ्वी लगातार घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे हैं लेकिन सेलेक्टर्स पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है लेकिन पृथ्वी हैं कि हार मानने को ही तैयार नहीं हैं और वो अपने बल्ले से अपने आलोचकों और सेलेक्टर्स को जवाब दे रहे हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीज़न के मैच में असम के खिलाफ एक सेशन में ही शतक लगाकर तहलका मचा दिया। ये पृथ्वी के लिए साल 2023 का पहला और प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का कुल 12वां शतक है। मुंबई के लिए खेलते हुए पृथ्वी ने असम के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और लंच से पहले सिर्फ 107 गेदों में ही शतक पूरा कर लिया।

Advertisement

अपनी शतकीय पारी के दौरान पृथ्वी ने 15 चौके और एक छक्का लगाया। पृथ्वी की ये पारी भारतीय चयनकर्ताओं के मुंह पर एक और करारा तमाचा है और इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर भी आवाज उठनी शुरू हो गई है कि आखिरकार पृथ्वी को क्यों नहीं टीम इंडिया में मौका दिया जा रहा है। शॉ ने 2018 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाकर अपने आगमन की सूचना दे दी थी। हालांकि, अचानक से उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो जुलाई 2021 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

शॉ को फिलहाल भारतीय फैंस का समर्थन तो मिल रहा है लेकिन चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति का ध्यान वो कब खींच पाते हैं, ये तो वक्त ही बताएगा। हालांकि, तब तक पृथ्वी अपने बल्ले से ही चयनकर्ताओं को रिझाने का काम कर सकते हैं। इसी बीच पृथ्वी के पास आगामी आईपीएल में भी धमाका करने का मौका होगा। अगर वो आगामी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो शायद वो टीम इंडिया के लिए अपना दावा ठोक पाएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार