मैनचेस्टर, 9 जुलाई (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को दो बार के चैम्पियन भारत तथा मौजूदा उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच आज यहां के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने जहां एक हार के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटाया है वहीं न्यूजीलैंड को लीग स्तर पर लगातार तीन हार मिली है। भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच लीग स्तर पर खेला गया मुकाबला बारिश में धुल गया था।

Advertisement

भारत को शुरू से खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था वहीं कीवी टीम पर भी शुरू से ही सभी की नजरें थी। बड़े टूर्नामेंट में अधिकतर न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस बार भी वो सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। एक समय तो वह अंकतालिका में पहले स्थान पर थी। बाद में कुछ मैचों में हार के बाद उसे लीग दौर का अंत चौथे स्थान पर रहकर करना पड़ा। 

 
Advertisement

पहले सेमीफाइनल में हालांकि कीवी टीम को भारत के खिलाफ अपनी पूरी ताकत से खेलना होगा क्योंकि भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है और उसे सिर्फ एक मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है वो भी बर्मिघम में इंग्लैंड के खिलाफ जब वह 300 से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई थी। हां, सवाल एक बार फिर यही है कि क्या विकेट बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है? 

फिर भी यहां मंगलवार को बारिश की भविष्यवाणी है। हो सकता है कि यहां हल्की फुल्की बारिश हो लेकिन ऐसी स्थिति में कीवी टीम का गेंदबाजी आक्रमण काफी खतरनाक हो जाता है। ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन , टिम साउदी और कोलिन डी ग्रांडहोम ऐसी स्थिति में किसी भी बल्लेबाजी को परेशान कर सकते हैं। 

इस मैच से पहले कीवी टीम के लिए राहत की बात यह है कि फर्ग्यूसन मैच के लिए पूरी तरह से फिट हो गए हैं। 

वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम चाहेगी कि आसमान साफ रहे। टीम ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर चिंता सार्वजनिक नहीं की है लेकिन साफ तौर पर देखा गया है कि कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल से सज्जित शीर्ष क्रम ने ही भारत के लिए रन किए हैं और जब मध्य क्रम के टीम को संभालने की बारी आई तो वह असफल रहा। 

Advertisement

इस मैच में हालांकि काफी कुछ विकेट और मौसम पर भी निर्भर है। अगर बादल छाते हैं तो हो सकता है कि भारत सिर्फ एक स्पिनर के साथ खेले और मयंक अग्रवाल को शामिल कर अपनी बल्लेबाजी मजबूत करे। 

टीमें (संभावित) : 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर),दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, मोहम्मद शमी/भुवनेश्वर कुमार, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव/रविंद्र जडेजा।

Advertisement

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान),ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल,टॉम लाथम,जिमी नीशम, हेनरी निकोलस/कोलिन मनुरो, मिशेल सैंटनर,रॉस टेलर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार