कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) की दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर्स में की जाती है। उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए काफी समय हो गया है लेकिन वो दुनियाभर की टी20 लीग में धमाल मचाते हुए नजर आ जाते है। पोलार्ड ने आज 21 फरवरी को पाकिस्तान प्रीमियर लीग में कराची किंग्स की तरफ से खेलते हुए पेशावर जाल्मी के गेंदबाज वकार सलामखिल (Waqar Salamkheil) के खिलाफ 114 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। पोलार्ड ने इस मैच में बल्ले से कमाल करते हुए अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

Advertisement

पारी का 15वां करने आये सलामखिल ने दूसरी गेंद फुल डाली। पोलार्ड ने इस गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर 114 मीटर का मॉन्स्टर छक्का जड़ दिया। पोलार्ड ने इस ओवर में 4 6 4 6 6 1 सहित कुल 27 रन बटोरे और अपनी टीम की जीत पक्की की। पोलार्ड इस मैच में 21 गेंद  में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इस मैच में पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 154 के स्कोर पर ढेर हो गयी। पेशावर की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने 51 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रोवमैन पॉवेल ने 25 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। कराची की तरफ से मीर हमज़ा और हसन अली ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। 

Also Read: Live Score

कराची ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 16.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर और 157 रन बनाकर मैच जीत लिया। कायरन पोलार्ड के अलावा जेम्स विंस 30 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। मुहम्मद अखलाक ने 13 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 24 रन का योगदान दिया। पेशावर की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट ल्यूक वुड ने हासिल किये। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार