मेलबर्न/नई दिल्ली, 22 दिसंबर (CRICKETNMORE) । ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने खिलाड़ियों में दहशत पैदा करने के लिये ‘मनोवैज्ञानिक जंग’ को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि क्रिकेट मैदान पर गेंद और शब्द दोनों का इस्तेमाल करने से नहीं हटना चाहिए। 

भारत को वर्तमान सीरीज में बल्ले और गेंद से परेशान करने वाले तेज गेंदबाज जॉनसन ने एक नयी डीवीडी ‘मिशेल जॉनसन : बाउंसिंग बैक’ में विरोधी टीम में भय पैदा करने के बारे में बात की है। एक मशहूर वेबसाइट के अनुसार जॉनसन ने डीवीडी में कहा है, ‘‘कई बार जब हम मैदान पर रहते हैं तो बेकार की बातें करते हैं। कई बार हम इस उम्मीद में कुछ ऐसी बातें करने की कोशिश करते हैं कि उससे बल्लेबाज परेशान होगा। हम कोशिश करते हैं कि वह अपने स्टांस के बारे सोचने लगे या फिर उसे एक और शार्ट पिच गेंद का सामना करना पड़ेगा। यह सब दिमागी खेल है।"

उन्होंने कहा, ‘‘कई बार हो सकता है कि यह टीवी पर थोड़ा भिन्न दिखे। हो सकता है यह ऐसा दिखे कि हम एक दूसरे के खिलाफ कड़ा रवैया अपना रहे हैं या हो सकता है कि ऐसा लगे कि हमने सीमाएं लांघी हैं लेकिन हम हमेशा सीमाओं में रहने की कोशिश करते हैं।" जॉनसन की ब्रिस्बेन में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीयों के साथ मैदान में कहासुनी हो गयी थी। भारतीय खिलाड़ियों ने भी बदले में उन पर छींटाकशी करने में कसर नहीं छोड़ी। इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 88 रन बनाये और चार विकेट लिये जिससे ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने में सफल रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार