World Test Championship Final 2023-25: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की मौजूदा पॉइंट्स टेबल में भारतीय क्रिकेट टीम टॉप पर काबिज है। टीम के 68.52 प्रतिशत पॉइंट्स (9 टेस्ट से अधिकतम 108 में से 74 पॉइंट्स) हैं। पिछली दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया के पास तीसरा बार भी फाइनल खेलने का अच्छा मौका मौका है। आइए जानते हैं टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस के फाइनल में पहुंचने का पूरा समीकरण। 

Advertisement

टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 

Advertisement

भारतीय टीम को अभी 10 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें अपनी सरजमीं पर बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट औऱ न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज। इसके बाद नवंबर में भारतीय टीम पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। 

अगर भारतीय टीम को अपनी फाइनल की राह को मजबूत रखना है तो उसे 60 प्रतिशत पॉइंट्स से ऊपर रहना होगा। इसके लिए उसे 10 टेस्ट मैचों के 120 पॉइंट में से 63 पॉइंट की दरकार है। बता दें कि नियमों को अनुसार जीत के लिए 12 पॉइंट और ड्रॉ पर 4 पॉइंट मिलते हैं। जिसका मतलब है कि भारत को 10 टेस्ट मैचों में से पांच मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगो और एक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म करना होगा। इससे भारत को 64 पॉइंट मिलेंगे औऱ इसकी फाइनल की राह आसान होगी। 

हालांकि भारतीय टीम को इसका ध्यान रखना होगा कि स्लो ओवर रेट के चलते टीम के कोई पॉइंट्स ना कांटे जाएं। बता दें कि भारतीय टीम 2023 में 58.8 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ फाइनल में पहुंची थी,जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

भारत की शेष सीरीज/ मैच

Advertisement

भारत बनाम बांग्लादेश - 2 मैच (घर में)

भारत बनाम न्यूजीलैंड - 3 मैच (घर में)

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 5 मैच (ऑस्ट्रेलिया में)
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार