मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें उनसे कई मजेदार सवाल पूछे गए हैं। इस वीडियो में मुंबई के लिए खेल रहे साउथ अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डी कॉक से जो सवाल पूछे गए उनमें से उन्हें दो विकल्प में से एक चुनना था।

Advertisement

इस वीडियो में उनके खाने-पीने की पसंद और घूमने की पसंद के अलावा क्रिकेट को लेकर भी कई मजेदार सवाल भी पूछे गए हैं। 

Advertisement

क्रिकेट से जुड़े सवालों में पहले उनसे पूछा गया कि वह ग्लव्ज या पैड में किस के बिना बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे, जिसमें उनका जवाब पैड आया। इसके बाद उनसे पूछा गया एक ओवर में 6 छक्के या एक शतक में से क्यो चुनेंगे, जिसमें उन्होंने दूसरे विकल्प को चुना।

इसके बाद उनसे मुंबई इंडियंस के ही को स्टार स्टार खिलाड़ियों से जुड़ा सवाल पूछा गया। 

डी कॉक से पूछा गया कि जसप्रीत बुमराह या ट्रेंट बोल्ट में से किसके खिलाफ नेट्स में बल्लेबाजी करने में ज्यादा मुश्किल होती है। इसके जवाब में डी कॉक ने बुमराह का नाम लिया। 

बता दें कि जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट दोनों ने ही इस सीजन मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। बुमराह ने 15 विकेट चटकाए हैं, वहीं बोल्ट 12 विकेट के साथ उनसे थोड़े ही पीछे हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार