स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान किया। इस दौरान क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने अपनी विश्व कप टीम की घोषणा में क्विंटन डी कॉक की संन्यास लेने की खबर की पुष्टि की और कहा, "हम साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए उनकी सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।"

Advertisement

साउथ अफ़्रीका के क्रिकेट निदेशक एनोच एनकेवे ने कहा, "क्विंटन डी कॉक साउथ अफ़्रीकी क्रिकेट के लिए वास्तव में एक अच्छे साथी रहे हैं। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली से कई रिकॉर्ड बनाए और टीम के कई सालों तक मुख्य बल्लेबाज रहे।"

Advertisement

30 साल के डी कॉक ने 2013 में टीम में डेब्यू किया था और अब तक 140 मैच खेले हैं। 44.85 की औसत और 96.08 की स्ट्राइक रेट के साथ डी कॉक ने 5966 रन बनाए हैं। उनके नाम पर 17 शतक और 29 अर्द्धशतक हैं, जिसमें 178 का उच्च स्कोर है जो 2016 में सेंचुरियन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था।

एक विकेटकीपर के रूप में उनके नाम 183 कैच और 14 स्टंपिंग हैं।

डी कॉक ने आठ वनडे मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी की, जिनमें से उन्होंने चार जीते और तीन हारे।

Also Read: Live Score

Advertisement

साउथ अफ्रीका अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ करेगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार