भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपने दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है। आलम ये है कि महज 75 रनों पर ही आधी इंग्लिश टीम पवेलियन लौट चुकी है। 

Advertisement

इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन अपने चार विकेट तो लंच तक ही सिर्फ 39 रन पर गंवा दिए थे लेकिन इंग्लिश टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब ऑलराउंडर बेन स्टोक्स लंच के ठीक बाद रविचंद्रन अश्विन की लाजवाब गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

इंग्लैंड की पारी का 23वां ओवर अश्विन कर रहे थे और इसी ओवर की दूसरी गेंद पर स्टोक्स क्लीन बोल्ड हो गए। जिस गेंद पर वो आउट हुए उस गेंद को किसी भी स्पिनर के लिए ड्रीम बॉल कहा जा सकता है। ये बिल्कुल वैसी ही गेंद थी जैसी भारतीय पारी के दौरान कप्तान विराट कोहली को मिली थी और वो क्लीन बोल्ड हो गए थे।

अश्विन की गेंद पर बेन स्टोक्स का विकेट आप जितनी बार भी देखेंगे, आपका दिल नहीं भरेगा। फैंस सोशल मीडिया पर अश्विन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।वहीं, अगर चेन्नई टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड ने ताजा समाचार लिखे जाने तक 5 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं और अभी भी इंग्लिश टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।  

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार