15 दिसंबर। एक तरफ जहां विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट मैच में कमाल की बल्लेबाजी कर अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक जमाकर कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली है तो वहीं दूसरी ओर रहाणे ने कमाल की बल्लेबाजी कर फैन्स का दिल जीत लिया।

Advertisement

रहाणे जैसे ही बल्लेबाजी करने मैदान पर आए वैसे ही अंधाधुन बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। ये खबर लिखे जाने तक अबतक रहाणे ने विराट कोहली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 65 रन से ज्यादा रन की पार्टनरशिप कर ली है।

Advertisement

आपको बता दें कि रहाणे ने केवल 92 गेंद पर 50 रन बना लिए हैं जिसमें 6 चौके और1छक्का शामिल है। रहाणे जिस अंदाज में कंगारू गेंदबाजों की धुनाई की है उससे भारतीय टीम पर से दबाव काफी हद तक हट चुका है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

गौरतलब है कि एडिलेड टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रहाणे ने अर्धशतक जमाया था तो वहीं पर्थ में भी अर्धशतक के करीब रहाणे पहुंच चुके हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार