10 नवंबर, बेंगलुरु (CRICKETNMORE)। भारत के महान बल्लेबाज में से एक राहुल द्रविड़ को दूसरे ब्लाइंड टी -20 वर्ल्ड कप का ब्रांड-एम्बेसडर बनाया गया है। आपको बता दें कि दूसरा ब्लाइंड टी -20 वर्ल्ड कप 2017 में खेला जाएगा। इस अवसर पर महान द्रविड़ ने कहा कि मेरे लिए ये बड़ी बात है।
आईपीएल के दौरान जब मैं दिल्ली में था तब मैनें भी ब्लाइंड रहकर क्रिकेट खेलने की कोशिश की थी जो मेरे लिए नामूमकिन सी बात थी। ये खिलाड़ी ऐसा करते हैं उससे हम लोग मोटीवेट हो सकते हैं।
मेरे लिए ब्लाइंड टी -20 वर्ल्ड कप का ब्रांड-एम्बेसडर बनना गर्व की बात है। आपको बता दें कि पहला ब्लाइंड टी -20 वर्ल्ड कप बेंगलुरु में आयोजित हुआ था और भारत ब्लाइंड टी -20 वर्ल्ड कप का विजेता बना था।
उसके बाद से अबतक भारत की टीम साल 2014 में ब्लाइंड वनडे वर्ल्ड चैंपियनशिप के अलावा साल 2016 का एशिया कप भी अपने नाम करने में सफल रही है।