वृंदावन के संत श्री प्रेमानंद महाराज आज के समय एक ऐसा नाम है जिनसे मिलने के लिए लाखों भक्त उनके आश्रम के बाहर हर दिन इंतजार करते हैं लेकिन लंबी कतारों में से कुछ लोग ही उनके एकांतिक सत्संग को सुन पाते हैं। फिर चाहे वो कोई बड़ा राजनेता हो या क्रिकेटर, सभी उनको सुनते हैं और कई बार केलिकुंज स्थित उनके आश्रम भी जा चुके हैं।

Advertisement

विराट कोहली, दीप्ति शर्मा समेत कई क्रिकेटर और राजनेता प्रेमानंद जी के पास जा चुके हैं और अब इसी कड़ी में एक और भारतीय क्रिकेटर प्रेमानंद जी की शरण में पहुंचा और वो कोई और नहीं बल्कि आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले राहुल तेवतिया हैं। जी हां, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें राहुल तेवतिया को प्रेमानंद जी से सवाल पूछते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

राहुल तेवतिया वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे और इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन भी किए और उनसे एकांतिक सत्संग के दौरान एक सवाल पूछा। तेवतिया ने महाराज से पूछा कि वो खुद और अपने बच्चे को भगवान के मार्ग में कैसे चलाएं? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद जी ने पांच बातों को जीवन में उतारने के लिए कहा। उनका ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

आपको बता दें कि आगामी आईपीएल सीज़न में भी राहुल तेवतिया गुजरात टाइटंस के लिए ही खेलने वाले हैं। ऐसे में उनसे फैंस को एक बार फिर से मैच फिनिश करने की उम्मीदें होंगी। वहीं, अगर प्रेमानंद महाराज की बात करें तो बीते साल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका वृन्दावन पहुंचे थे जहां उन्होंने पूज्यनीय संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग को सुना और विराट के वृंदावन जाने के बाद से बाबा की प्रसिद्धी और बढ़ गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार